फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Railway station canteen runs out of gas, passengers are not getting food on time

Ayodhya News: रेलवे स्टेशन कैंटीन की गैस खत्म, समय पर नहीं मिल रहा यात्रियों को भोजन

Mon, 16 Mar 2026 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 16 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Railway station canteen runs out of gas, passengers are not getting food on time
अयोध्या। कैंट और धाम रेलवे स्टेशन स्थित आईआरसीटीसी की कैंटीन में इन दिनों गैस खत्म होने के कारण भोजन व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कैंटीन संचालकों को मजबूरी में इंडक्शन और इलेक्ट्रिक भट्टी के सहारे खाना और नाश्ता तैयार करना पड़ रहा है। हालांकि इससे काम चल तो रहा है, लेकिन बार-बार बिजली आने-जाने के कारण कैंटीन संचालन में दिक्कत आ रही हैं। ऐसे में यात्रियों को समय पर खाना-नाश्ता देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कैंटीन में गैस खत्म होने के बाद से अधिकतर खाद्य सामग्री इंडक्शन पर तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

कैंटीन मैनेजर अजय सिंह तोमर ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के चलते नाश्ता और भोजन समय पर तैयार करना मुश्किल हो रहा है, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, धाम रेलवे स्टेशन पर भी लगभग यही स्थिति बनी हुई है। यहां मौजूद कैंटीन में इलेक्ट्रिक भट्टी की मदद से नाश्ता तैयार किया जा रहा है। यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी रोटी और कुछ अन्य ताजा खाद्य सामग्री नहीं मिलने से हो रही है। सामान्य दिनों में कैंटीन में थाली, रोटी-सब्जी और अन्य गरम भोजन आसानी से उपलब्ध रहता है, लेकिन गैस खत्म होने के बाद यह व्यवस्था प्रभावित हो गई है। हालांकि चाय, समोसा, कचौड़ी सहती कुछ अन्य आइटम इंडक्शन की मदद से बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गैस की किल्लत से खाने पीने की दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं
रेलवे स्टेशन स्थित आईआरसीटीसी कैंटीन में गैस की किल्लत होने बावजूद भी खाने-पीने की वस्तुओं के दाम पहले जैसे ही रखे गए हैं और इनमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। रेट लिस्ट के अनुसार 150 एमएल की स्टैंडर्ड टी बैग चाय 10 रुपये में मिल रही है। दो समोसे या दो कचौड़ी की कीमत 20 रुपये है। आलू बड़ा भी दो पीस 20 रुपये में उपलब्ध है। राजमा चावल या छोले चावल की प्लेट 50 रुपये में मिलती है, जबकि वेज बिरयानी की कीमत 70 रुपये है। इसके अलावा छोले भटूरे 50 रुपये, जनता खाना 15 रुपये, स्टैंडर्ड ब्रेकफास्ट (इडली-वड़ा) 35 रुपये और स्टैंडर्ड वेज मील 70 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन रोटी युक्त पुरी थाली मौजदा नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed