फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Raid on Kshatriya Boarding House and Anil Saraswati Vidya Mandir

Ayodhya News: क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस व अनिल सरस्वती विद्या मंदिर पर छापा

Tue, 25 Feb 2025 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 08:54 PM IST
विज्ञापन
Raid on Kshatriya Boarding House and Anil Saraswati Vidya Mandir
अयोध्या। हाउस और वाटर टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस और अनिल सरस्वती विद्या मंदिर पर कुर्की करने के लिए छापा मारा गया। इस दौरान क्षत्रिय बोर्डिंग की तीन दुकानें सीज कर दी गईं। जबकि 21 दुकानदारों की ओर से पांच लाख जमा करने पर एक सप्ताह की मोहलत दी गई। अनिल सरस्वती विद्यालय के पूरा बकाया 10.50 लाख जमा करने पर कुर्की स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष शर्मा के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार की ओर से बकायेदारों के खिलाफ अभियान के लिए टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय व सौरभ नाथ सबसे पहले लालबाग के क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस पहुंचे। क्षत्रिय बोर्डिंग पर नगर निगम का 18 लाख रुपये बकाया था। टीम ने जैसे ही कुर्की की प्रक्रिया शुरू की तो 24 में से 21 दुकानदाराें ने पांच लाख रुपये मौके पर जमा कर दिए। शेष बकाया जमा करने के लिए इन्हें एक सप्ताह की मोहलत दे दी गई। जबकि तीन दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी कड़ी में नगर निगम की टीम लवकुश नगर में अनिल सरस्वती विद्या मंदिर में भी कुर्की करने के लिए पहुंची। यहां पर 10.50 लाख रुपये बकाया था। बकायेदार शिक्षण संस्थान की ओर से पूरी बकाया धनराशि मौके पर जमा कर दी गई। ऐसे में यहां कुर्की स्थगित कर दी गई। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि बुधवार को महाशिवरात्रि के चलते अभियान स्थगित रहेगा। बृहस्पतिवार को फिर से अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान टीम में एएसआई सूर्य दीपक सिंह, कर अधीक्षक जय प्रकाश, विनोद गौड़, राजस्व निरीक्षक वंदना व कर संचयक प्रदीप वर्मा समेत प्रवर्तन दल के सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed