फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Priority is to take the achievements of the government to every household: District President

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना प्राथमिकता : जिलाध्यक्ष

Sat, 28 Feb 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 28 Feb 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Priority is to take the achievements of the government to every household: District President
10- नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता- संगठन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के सहादतगंज स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और सशक्त बनाया जाएगा तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि राधेश्याम त्यागी एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने संगठन के लिए वर्षों तक निष्ठा के साथ कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का जिला संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। बूथ स्तर तथा संगठन और मजबूत होगा।
विज्ञापन

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ और अनुभवी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मार्गदर्शन में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में गति मिलेगी। विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की असली ताकत है और नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवम सिंह ने राधेश्याम त्यागी को 51 किलो की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में अवधेश पांडेय बादल, कमला शंकर पांडेय, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, राम मोहन भारती, डॉ़ रजनीश सिंह, दिवाकर सिंह, अशोक कसौधन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed