{"_id":"689a53beec18caa75b0ea0ad","slug":"preparations-for-shri-krishna-janmashtami-begin-in-ramnagari-ayodhya-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2025: डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग, 50 किलो पंचामृत से होगा अभिषेक; रामलला को अर्पित होगा 56 भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2025: डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग, 50 किलो पंचामृत से होगा अभिषेक; रामलला को अर्पित होगा 56 भोग
Tue, 12 Aug 2025 02:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:04 AM IST
सार
रामलला के गर्भगृह में भव्य झांकी सजाई जाएगी। पूरे मंदिर परिसर की भव्य लाइटिंग भी होगी। डेढ़ क्विंटल पंजीरी के साथ 56 भोग अर्पित किया जाएगा और श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshhetra
विस्तार
रामनगरी में सावन झूलनोत्सव के बाद अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 16 अगस्त को जब घड़ी आधी रात के शून्य क्षण में ठहरेगी, तब कान्हा के जन्म की मंगल ध्वनि रामलला के आंगन में भी गूंज उठेगी। राम जन्मभूमि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूरे मंदिर की अलौकिक सजावट की जाएगी। रामलला को डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर रामलला का 50 किलो पंचामृत से भव्य अभिषेक भी होगा। रामलला के गर्भगृह में भव्य झांकी सजाई जाएगी। पूरे मंदिर परिसर की भव्य लाइटिंग भी होगी। डेढ़ क्विंटल पंजीरी के साथ 56 भोग अर्पित किया जाएगा और श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। रामलला की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी चल रही है। अयोध्या में जन्माष्टमी का पर्व दो दिन मनाया जाएगा। कुछ मंदिरों में 15 अगस्त की रात भी जन्माष्टमी मनेगी जबकि वैष्णव परंपरा के मंदिरों में 16 अगस्त की मध्य रात्रि उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या के गोकुल भवन, बृजमोहन कुंज, राधा बृजराज मंदिर, राज सदन स्थित राधा माधव मंदिर, गुरुधाम, इस्कान मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही हैं। इन मंदिरों में 14 अगस्त से ही अनुष्ठानों का शुभारंभ हो जाएगा। कई मंदिरों में जन्मोत्सव के बाद छठ्योत्सव मनाने की भी परंपरा है। उन चुनिंदा मंदिरों में बृजमोहन कुंज शामिल है।
विज्ञापन