फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pregnant woman kept moaning till evening, doctor did not come

Ayodhya News: शाम तक कराहती रही प्रसूता, नहीं आईं डॉक्टर

Thu, 25 Jul 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 25 Jul 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman kept moaning till evening, doctor did not come
अयोध्या। जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही व संवेदनहीनता थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की सुबह एक प्रसूता ऑपरेशन के लिए भर्ती हुई, दिन भर वह कराहती रही, लेकिन शाम तक भी डॉक्टर के दर्शन नहीं हुए। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद शाम को दूसरी डॉक्टर ने ऑपरेशन किया, तब महिला को दर्द से राहत मिली। परिजनों ने अपर निदेशक से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

अपर निदेशक को दिए शिकायती पत्र में गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लउवाबीरपुर निवासी विकास त्रिपाठी ने कहा कि 21 जुलाई को उन्होंने सुबह 09:30 बजे अपनी पत्नी पूजा शुक्ला को भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी जानकारी करने पर पता चला कि डाॅ. प्रभा सिंह की ड्यूटी आठ बजे से थी, लेकिन वह 11 बजे तक आएंगी। दोपहर तक इंतजार के बाद भी डॉक्टर नहीं आईं तो उन्होंने स्टाफ नर्स पूनम गुप्ता से संपर्क किया, जिन्होंने डॉक्टर के चार बजे तक आने और मरीज को खाना खिलाने की बात कही। शाम तक भी डॉक्टर नहीं आईं तो उन्होंने सीएमएस से संपर्क साधा। सीएमएस ने डॉ. प्रियंका जैन को बुलाकर देर शाम सिजेरियन प्रसव कराया। तब तक उनकी पत्नी दर्द से कराहती रही। सीएमएस डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि डॉ. प्रभा सिंह को मरीज के भर्ती होते ही ऑपरेशन के लिए अवगत कराया गया था, उन्होंने आने को कहा भी, लेकिन नहीं आईं तो दूसरी डॉक्टर से ऑपरेशन कराया गया। इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed