फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pre-PhD course work examination begins at Avadh University

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा शुरू

Mon, 09 Mar 2026 08:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 09 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Pre-PhD course work examination begins at Avadh University
15 -नवीन परिसर स्थित तुलसी भवन में प्री-पीएचडी की परीक्षा देते विद्यार्थी - विवि
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2023-24 की परीक्षा सोमवार से नवीन परिसर स्थित तुलसी भवन में शुरू हो गई। पहले दिन दो पालियों में कुल 27 विषयों की परीक्षा कराई गई। पहले दिन 225 परीक्षार्थियों के सापेक्ष तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू कराई गई है। पहले दिन प्रथम पाली में रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स और द्वितीय पाली में कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रश्न पत्र की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्र पर कड़े इंतजाम किए गए थे। प्री-पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा के समन्वयक फर्रुख जमाल ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले सघन तलाशी कराई गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed