{"_id":"6a7f4c7d6973b6a72709849c","slug":"power-supply-remained-disrupted-in-several-neighborhoods-ayodhya-news-c-99-1-brp1003-153271-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कई मोहल्ले में बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कई मोहल्ले में बाधित रही बिजली आपूर्ति
Fri, 14 Aug 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर में शुक्रवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। फ्यूज उड़ने व एबीसी केबल बिछाने के कारण कई मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बंद रही। दोपहर के समय बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा।
कलेक्ट्रेट मोड़ के पास ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने के कारण करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे विकास भवन व कलेक्ट्रेट में कर्मचारी परेशान दिखे। सिविल लाइन व पहलवारा फीडर बंद करके एबीसी केबल बिछाने का काम किया गया। इस दौरान पहलवारा, सिविल लाइन, अचलापुर व घोसियाना मोहल्ले में दोपहर 12 से दो बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ता कमलेश, अशोक व संतोष ने बताया कि इस क्षेत्र में कई दिनों से केबल बिछाया जा रहा है, इसके कारण बिजली कटौती की जा रही है। इसी तरह उतरौला व तुलसीपुर क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ता करन, सोमेश, मनोज, राजू व मोहित ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण पंखा व कूलर नहीं चल पाता है। टीबी व पानी का मोटर जलने की डर से चालू नहीं किया जाता है।