{"_id":"6a4f899083726cbd2402945a","slug":"power-out-for-hours-due-to-repair-work-and-a-fault-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1820109-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मरम्मत कार्य और फॉल्ट से घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मरम्मत कार्य और फॉल्ट से घंटों गुल रही बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के नियावां और लालबाग उपकेंद्र क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। एक ओर नियावां क्षेत्र में नई एबीसी केबल बिछाने का कार्य चलने से दिनभर बिजली प्रभावित रही, वहीं दूसरी ओर लालबाग उपकेंद्र के फतेहगंज फीडर पर एबीसी केबल जलने से देर रात उपभोक्ताओं को बिजली संकट झेलना पड़ा।
नियावां उपकेंद्र क्षेत्र में एनसीसी कंपनी की ओर से नई एबीसी केबल बिछाने का कार्य कराया गया। इसके चलते तेली टोला चौराहे से शिव मंदिर तक की बिजली आपूर्ति सुबह करीब 9:30 बजे बंद कर दी गई। लगभग पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच उपभोक्ताओं को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरेलू कामकाज भी बाधित हुए।
उधर, लालबाग उपकेंद्र के फतेहगंज फीडर पर एक डेयरी के पास देर रात करीब 12 बजे एबीसी केबल जल गई। फॉल्ट के कारण फीडर बंद करना पड़ा और करीब डेढ़ से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर आपूर्ति बहाल की। तेली टोला निवासी रामनरेश गुप्ता ने बताया कि सुबह से शाम तक बिजली न रहने से पेयजल, कूलर और अन्य घरेलू कार्य प्रभावित रहे। उमस भरी गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
फतेहगंज निवासी रीना श्रीवास्तव ने कहा कि आधी रात अचानक बिजली गुल होने से नींद खराब हो गई। गर्मी के कारण काफी देर तक लोग बाहर टहलना पड़ा। अधीक्षण अभियंता विनय कुमार ने बताया कि एबीसी केबल बिछाने का कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और सुरक्षित बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। असुविधा के लिए खेद है।