फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Polling parties reached the booths for Panchayat by-election

Ayodhya News: पंचायत उपचुनाव के लिए बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Tue, 18 Feb 2025 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Polling parties reached the booths for Panchayat by-election
अयोध्या। मया बाजार ब्लॉक के दो गांवों में ग्राम प्रधान पद का उपचुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। हर पार्टी के साथ दो-दो पुलिकर्मी भी मौजूद रहे। पंचायत उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


मया बाजार ब्लाॅक के भिटौरा और वंदनपुर ग्राम पंचायत के चार-चार बूथों पर मंगलवार दोपहर तीन बजे तक पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी विकास भवन से हुई। हर पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान अधिकारी शामिल हैं। भिटौरा में 2518 और वंदनपुर में 2594 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी बूथों पर थाने की पुलिस फोर्स भी मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान यादव ने बताया कि उपचुनाव के लिए एसडीएम सदर विकास धर दुबे को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। जबकि तहसीलदार सदर प्रदीप चौधरी वंदनपुर के और नायब तहसीलदार गौरी शंकर वर्मा भिटौरा के सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। शाम पांच बजे मतदान की समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियों की ओर से मतपेटिकाओं को ब्लॉक मुख्यालय पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा। 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से यहीं पर मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed