{"_id":"6a259d99830797e1f602085e","slug":"politics-heats-up-over-the-ram-mandir-donation-amount-issue-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-151333-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: राम मंदिर दान राशि प्रकरण पर सियासत गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: राम मंदिर दान राशि प्रकरण पर सियासत गरमाई
Sun, 07 Jun 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के दान पात्र से धनराशि गायब होने के कथित मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट से जवाब मांगा है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद पवन पांडेय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दान पात्र से धनराशि गायब होने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में मामले के तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि श्रद्धालुओं के मन में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।
पवन ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और यहां प्राप्त होने वाली दान राशि को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट उत्तर मिलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच के निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएं।
विज्ञापन
सपा नेता ने यह भी कहा कि मंदिर निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में दान राशि से संबंधित विवाद को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पक्षों को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।