{"_id":"6a64ded73b6250d17f0209c4","slug":"police-station-grievance-redressal-day-17-out-of-72-received-a-resolution-to-their-issues-ayodhya-news-c-97-1-ayo1025-154694-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना समाधान दिवस : 72 में 17 को मिला समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना समाधान दिवस : 72 में 17 को मिला समस्या का समाधान
Sat, 25 Jul 2026 09:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 25 Jul 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। शनिवार को विभिन्न थानों में कुल 72 फरियादियों के मामले दर्ज किए गए। इनमें से केवल 17 मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
अधिकांश शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं। मिल्कीपुर सर्किल के इनायतनगर, खंडासा और कुमारगंज में कुल 38 शिकायतें मिलीं, जिनमें से मात्र पांच का ही मौके पर समाधान हो पाया। इनायतनगर में उप जिलाधिकारी पवन कुमार शर्मा के समक्ष 25 प्रार्थना पत्र आए। इनमें अधिकतर पैमाइश और चकरोड से जुड़े थे, जिनमें से चार का निस्तारण हुआ। कुमारगंज में उप जिलाधिकारी पवन शर्मा ने उप निरीक्षक नूतन सरोज के साथ शिकायतों को सुना। छह मामलों में किसी को भी समाधान नहीं मिल सका। खंडासा में उप जिलाधिकारी ने थाना प्रभारी सुरेंद्र सोनकर के साथ सुनवाई की। सात मामले दर्ज किए गए, जिनमें से एक शिकायत का निस्तारण हो सका।
रुदौली कोतवाली परिसर में उप जिलाधिकारी विनोद गुप्ता के पास दस फरियादी पहुंचे। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष संबंधित विभागों को निर्देशित की गईं। तारुन में नायब तहसीलदार रामखेलावन की अध्यक्षता में 24 प्रार्थना पत्रों में से दस का निस्तारण हुआ। इनमें पंद्रह राजस्व और नौ पुलिस से संबंधित मामले शामिल थे। इस दौरान थाना प्रभारी लालचंद सरोज सहित अन्य राजस्व और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।