{"_id":"6a90866f2051985c100607c4","slug":"police-force-deployed-in-kandaila-ayodhya-news-c-97-1-ayo1047-157415-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कंदैला में पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कंदैला में पुलिस बल तैनात
Fri, 28 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी बाजार। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में मंगलवार शाम राम लगन मौर्य की गोली और बम से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में उनकी मां पार्वती देवी भी गंभीर रूप से घायल हैं। गांव में सुरक्षा बल तैनात हैं।
बुधवार को राम लगन मौर्य के अंतिम संस्कार को परिजनों ने रोक दिया था। पीड़ित परिवार ने शासन से परिवार की सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही उन्होंने करणी सेना के सनी सिंह के विरुद्ध एक वायरल वीडियो को लेकर एसएसपी को तहरीर भी दी है। मृतक के भाई अखिलेश मौर्य ने बताया कि उनका पूरा परिवार मां के इलाज के लिए लखनऊ में है।
पूरा कलंदर थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि गांव में सुरक्षा के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम तैनात की गई है। हत्या की घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने राजू सिंह समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की ओर से उस वाहन को भी पकड़े जाने की बात सामने आ रही है, जिससे कथित तौर पर आरोपी घटना स्थल तक पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। (संवाद)