फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PM Modi will give the message of completion of Ram temple with flag hoisting

Ayodhya News: ध्वजारोहण के साथ राम मंदिर की पूर्णता का संदेश देंगे पीएम मोदी

Mon, 24 Nov 2025 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will give the message of completion of Ram temple with flag hoisting
58-प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे कर्मी।-संवाद
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिखर पर ध्वजारोहण करने के साथ देश-दुनिया को राम मंदिर के निर्माण की पूर्णता का संदेश देंगे। मंगलवार को चार घंटे का उनका अयोध्या प्रवास होगा। पीएम विशेष विमान से एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकाॅप्टर से साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर आएंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से रोड शो करते हुए राम मंदिर जाएंगे। पीएम के आगमन को देखते हुए एसपीजी ने सुरक्षा की कमान अपने हाथों में संभाली ली है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। रामनगरी में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी मंगलवार को सुबह 9.30 बजे विशेष विमान से महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पीएम एयरपोर्ट से हेलाकाॅप्टर से साकेत कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर आएंगे। हेलीपैड से पीएम का काफिला रामपथ पर रोड शो करते हुए जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वार से राम मंदिर में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन


रोड शो के दौरान भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी

रामपथ पर पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी है। करीब एक किमी लंबे इस मार्ग के दोनों तरफ 12 स्थानों पर महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की ओर से पुष्प वर्षा के साथ उनकी अगवानी की जाएगी। साकेत कॉलेज के गेट पर वैदिक आचार्यों के नेतृत्व में बटुक शंख ध्वनि के साथ स्वस्तिवाचन करेंगे। सात स्थानों पर बनाए गए सांस्कृतिक मंचों पर प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए लोक कलाकार संगीत की त्रिवेणी नृत्य, वादन और गायन प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 10 बजे राम मंदिर पहुंचेंगे पीएम मोदी और संघ प्रमुख

राम मंदिर के निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि पीएम मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सुबह 10 बजे राम मंदिर पहुंचेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी होंगी। पीएम मोदी सबसे पहले राम जन्मभूमि में सप्त ऋषि मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद शेषावतार मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, रामलला और राम दरबार के दर्शन करेंगे। दर्शन-पूजन और परिसर का भ्रमण करने के बाद ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में आठ हजार मेहमान शामिल होंगे। शुभ मुहूर्त में सुबह 11:58 से दोपहर एक बजे के मध्य पीएम राम मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे। इसके बाद उनका संबोधन होगा। पीएम दोपहर 1:30 बजे राम मंदिर से वापस एयरपोर्ट जाएंगे।

58-प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे कर्मी।-संवाद

58-प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे कर्मी।-संवाद

58-प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे कर्मी।-संवाद

58-प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे कर्मी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed