फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PM Modi brother Prahlad darshan of Ramlala said Ramnagari has changed after construction of grand temple

अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद: रामलला के किए दर्शन, बोले- भव्य मंदिर बनने के बाद बदल गई रामनगरी

Sun, 16 Feb 2025 04:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Feb 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
PM Modi brother Prahlad darshan of Ramlala said Ramnagari has changed after construction of grand temple
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी - फोटो : संवाद

रामनगरी अयोध्या में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 500 वर्ष बाद रामलला का भव्य मंदिर बनने के बाद अयोध्या में कई तरह का बदलाव आया है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।  

विज्ञापन


प्रहलाद मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने 500 वर्षों में राम मंदिर के लिए अपने बलिदान दिए हैं। समाज उसे कभी भुला नहीं पाएगा। कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर कहा कि मैं तो कुंभ नहीं गया, लेकिन जो लोगों से सुना है कि वहां पर बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है। कुछ लोग इसकी बुराई भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के सीधे तौर पर जुड़ाव को श्रेय जाता

कहा कि जैसे त्रेता युग में यज्ञ हुआ करता था, वैसे ही कुंभ के रूप में यहां यज्ञ हो रहा है। यज्ञ को भंग करने के लिए कुछ राक्षस व्यवधान पैदा करते थे, उसी तरह कुंभ को लेकर भी कुछ लोग ऐसे हैं जो तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुंभ की अच्छी व्यवस्था के लिए सीएम योगी की दिव्य दृष्टि व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे तौर पर जुड़ाव को श्रेय जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed