फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Plea to MLA to Replace Poles and Wires

Ayodhya News: पोल, तार बदलवाने के लिए विधायक से गुहार

Sat, 30 May 2026 05:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Plea to MLA to Replace Poles and Wires

विज्ञापन
तारुन। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनौरा गाउपुर के मजरे भैरवपट्टी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। ग्रामीणों ने गोसाईगंज विधायक अभय सिंह को पत्र भेजकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। पुरवे की दलित बस्ती में आजादी के 78 साल बाद भी बिजली का कनेक्शन नहीं पहुंचा है।


ग्रामवासियों का कहना है कि गांव में लगे खंभे और तार दशकों पुराने होने से मामूली आंधी-पानी में तार टूट जाते हैं। इससे कई-कई दिनों तक आपूर्ति ठप रहती है। गांव में करीब 115-120 परिवार रहते हैं। ग्रामीणों ने नए ट्रांसफार्मर के साथ पूरी नई लाइन बिछाने की मांग की है। उन्होंने दलित बस्ती को भी इस नई लाइन से जोड़ने की अपील की है। पत्र में सर्वे कराकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन




ग्राम सभा निवासी श्याम मुरारी द्विवेदी सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। हालांकि, इन शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब ग्रामीणों ने विधायक से हस्तक्षेप कर व्यवस्था दुरुस्त कराने की गुहार लगाई है। इस बाबत विधायक अभय सिंह ने बताया कि समस्या से अधिशासी अभियंता बिजली को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसका निदान जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed