{"_id":"6633f8e8568b250d890a9f79","slug":"players-won-three-bronze-medals-in-rajasthan-ayodhya-news-c-97-1-lu11008-113554-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अविवि के खिलाड़ियों ने राजस्थान में जीते तीन कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अविवि के खिलाड़ियों ने राजस्थान में जीते तीन कांस्य पदक
Fri, 03 May 2024 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 03 May 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान में कांस्य पदक जीतने के बाद अविवि के खिलाड़ी। श्रोत- विवि
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्वान की डो पुरुष प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को राजस्थान के श्री जेजेटी युनिवर्सिटी झुंझुनू में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक जीते।
इस प्रतियोगिता में क्वान की डो के व्यक्तिगत इवेंट अंडर 57 किलोग्राम भार वर्ग में अभिमन्यु कुमार, अंडर 69 किलोग्राम भार वर्ग में नित्यानंद पासवान और अंडर 83 किलोग्राम भार वर्ग में सिद्धार्थ निषाद ने कांस्य पदक जीतकर अविवि का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। यह उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।