फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Players preparing for the Kabaddi competition, Althor victorious in the practice match

Ayodhya News: कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे खिलाड़ी, अभ्यास मुकाबले में एल्थोर विजयी

Mon, 16 Feb 2026 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 16 Feb 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Players preparing for the Kabaddi competition, Althor victorious in the practice match
14-तारुन में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में अंक लेने के दूसरे टीम के खिलाड़ियों को छूने का प्रया
अयोध्या। तारुन के सिरसा गांव में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन सोमवार को खिलाड़ियों के बीच अभ्यास मुकाबला कराया गया। शिविर में विभिन्न गांवों से आए खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी तकनीक व फिटनेस को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन एल्थोर और जाइलोन टीम के बीच मुकाबला खेला गया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक रुख अपनाया। एल्थोर के खिलाड़ियों ने शुरुआती मिनटों में लगातार अंक जुटाकर बढ़त बनाई। जाइलोन ने वापसी की कोशिश की, लेकिन एल्थोर के मजबूत डिफेंस के सामने उसकी रणनीति कारगर नहीं रही। एल्थोर ने सुपर टैकल कर बढ़त को सुरक्षित रखा और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक लाल शुक्ल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों की तकनीकी कमजोरियों पर विशेष काम किया जा रहा है। मैचों के माध्यम से टीम संयोजन और खेल रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed