फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Players displayed great spirit on the final day; Dev Indravati and the Department of Physical Education emerged as winners in volleyball

Ayodhya News: अंतिम दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, वॉलीबॉल में देव इंद्रावती व शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता

Fri, 07 Aug 2026 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 07 Aug 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Players displayed great spirit on the final day; Dev Indravati and the Department of Physical Education emerged as winners in volleyball
अवध ​विवि में वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए जद्दोजहद करते ​खिलाड़ी।
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय दीक्षोत्सव खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, कबड्डी, स्लो साइकिल रेस, वन-लेग रेस, बैग रेस और वॉलीबॉल मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। वॉलीबॉल महिला वर्ग में देव इंद्रावती कटेहरी पीजी कॉलेज ने खिताब अपने नाम किया, जबकि साकेत पीजी कॉलेज उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग विजेता और बाबा विश्वनाथ पीजी कॉलेज, बीकापुर उपविजेता बना।
विज्ञापन

वन-लेग रेस के पुरुष वर्ग में अंकित यादव ने प्रथम व सुमित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अर्पिता विजेता और शालिनी उपविजेता रहीं। बैग रेस के पुरुष वर्ग में सुमित ने पहला व सचिन दैत्य ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में शालिनी प्रथम और मोनिका द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रो. हिमांशु शेखर सिंह और प्रो. शैलेन्द्र वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुमार मंगलम सिंह ने किया। प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. कपिल सिंह राणा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर प्रो. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. संघर्ष सिंह, डॉ. देवेन्द्र वर्मा, डॉ. मोहनी पाण्डेय, डॉ. स्वाति उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

अवध विवि में वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए जद्दोजहद करते खिलाड़ी।

अवध विवि में वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए जद्दोजहद करते खिलाड़ी।

अवध विवि में वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए जद्दोजहद करते खिलाड़ी।

अवध विवि में वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए जद्दोजहद करते खिलाड़ी।

अवध विवि में वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए जद्दोजहद करते खिलाड़ी।

अवध विवि में वॉलीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता में जीत के लिए जद्दोजहद करते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed