फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pind Daan used to take place on the shore, now the drama is dying down bit by bit

Ayodhya News: तट पर होता था पिंड दान, अब तिल-तिल मर रही तमसा

Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 26 Feb 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pind Daan used to take place on the shore, now the drama is dying down bit by bit
तारुन। तमसा जीवनदायिनी रही है। तट पर पिंड दान होता था। मेला लगता था। सदानीरा थी। अब उथली हो गई। तट का राम चौरा, राम कुंड अतीत की बात हो गई। स्नान के लिए पानी नहीं। जहांं है वहांं गंदगी और जलकुंभी है। तमसा तिल तिल मर रही है।
विज्ञापन


भगवान श्री राम ने माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ यहीं राम चौरा के आसपास पहली रात बिताई थी। यह उसका निशान स्थल है। नदी करीब और गहरी थी। अब राम चौरा से गौराघाट के बीच दृश्य बदल गया है। चार साल पहले हुई खोदाई भी काम नहीं आ रही है। राम चौरा के पास नदी के साथ राम कुंड था। अब वहां पानी नहीं दिखता। नदी ऐसी उथली हुई कि फसलों के बीच गुम सी हो गई। कुछ दूर पर गौरा घाट है। घाट पर केवल दो फिट पानी है। स्नान नहीं हो सकता। जलकुंभी फैली है। दुर्दशा देख लोगों का मन खिन्न हो जाता है। कहते हैं कि यह पानी भी कम्हरिया घाट नहर से आया।
विज्ञापन


गयासपुर की प्रधान शकुंतला यादव कहती हैं कि स्थान के सुंदरीकरण के लिए 1.19 करोड़ रुपये से पर्यटन विभाग काम करवा रहा है। लेकिन नदी के जलकुंभी की सफाई, घाट पर गहराई, सुंदरीकरण, स्वच्छ पानी के लिए पंप जैसे काम कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहते हैं लोग...

हम लोग पहले यहां पर नाव चलाया करते थे। तीन नाव लगती थी दयाराम, शाह, दुर्गा राम निषाद मेरे साथ नाव चलाते थे। यह लोग अब नहीं है। इतना पानी था कि पूरा मंदिर तक पानी भरा रहता था। धीरे-धीरे तमसा हम लोगों से रूठ सी गई।

-देवी दीन, निवासी सकतपुर


रामचौरा के बगल सटी राम कुंड लगभग एक से डेढ़ बीघा में स्थित है। वहां से 50 मीटर की दूर तमसा के तट पर हम लोग बचपन में अपने बाबा के साथ आते थे। पितृ पक्ष में यहां पिंडदान व पित्रों को पानी दिया जाता था। नदी में स्नान होता था। लेकिन अब छोटे से स्थान पर रामकुंड को समेट दिया गया। लोगों ने जमीन को कब्जे में कर लिया। खेती-बाड़ी कर रहे हैं।

-राघवराम, निवासी तारडीह


रामचौरा तमसा नदी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। नदी के तट पर सरकारी जमीन है। यहां से रामचौरा का क्षेत्रफल विकसित करके श्री राम के प्रथम रात्रि निवास स्थल का विकास किया जाना चाहिए।


-हरिश्चंद्र निषाद, जिला पंचायत सदस्य

तमसा के बारे में अपने बाबा से सुनता था कि यह नदी आसपास के गांवों के लिए वरदान थी। इसके पानी से खेती बाड़ी, जानवरों के लिए पानी इसी से मिलता था। लेकिन अब नदी दिखती ही नहीं।
-गया प्रसाद निषाद, निवासी रामदासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed