फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Parmeshthi Gurushakti Mahotsav on 28-29 July, disciples will come from India and abroad

Ayodhya News: 28-29 जुलाई को पारमेष्ठी गुरुशक्ति महोत्सव, देश-विदेश से आएंगे शिष्य

Sun, 19 Jul 2026 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 19 Jul 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Parmeshthi Gurushakti Mahotsav on 28-29 July, disciples will come from India and abroad
अयोध्या। रामनगरी के कारसेवक पुरम में 28 और 29 जुलाई को दो दिवसीय पारमेष्ठी गुरुशक्ति (गुरु पूर्णिमा महोत्सव) का आयोजन होगा। इसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम परिवार उत्तर प्रदेश और निखिल मंत्र विज्ञान के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस महोत्सव में देश-विदेश से बड़ी संख्या में शिष्य शामिल होंगे।
विज्ञापन




महोत्सव आयोजन मंडल के संयोजक फौजदार सिंह ने बताया कि शिष्यों को गुरुदेव स्वामी निखिलेश्वरानंद (नारायण दत्त श्रीमाली) और गुरु देव नंदकिशोर श्रीमाली का सान्निध्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण होगा। कारसेवक पुरम में कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। एक विशाल वाटर और फायर प्रूफ पंडाल बनाया गया है। इसमें प्रवचन सभागार के साथ भोजन, आवास, जल, विद्युत और सफाई जैसी सेवाओं की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन




महोत्सव का विस्तृत कार्यक्रम

डॉ राममिलन सिंह ने दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी। 28 जुलाई को सुबह नौ बजे से देवी-देवताओं का आह्वान होगा, जिसके बाद शाम चार बजे से गुरु महाराज प्रवचन देंगे। उसी दिन शाम को नया घाट सरयू तट से कारसेवक पुरम तक शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। 29 जुलाई को दोपहर बारह बजे तक मंगलमूर्ति गणपति और गुरु पूजन होगा। शाम आठ बजे दीक्षा और प्रवचन के बाद महोत्सव का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed