{"_id":"6a2852c966f9940efa098fea","slug":"parliamentary-committee-deliberates-on-manjhi-caste-certificate-issue-ayodhya-news-c-13-1-jam1008-1774558-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मांझी जाति प्रमाणपत्र पर संसदीय समिति ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मांझी जाति प्रमाणपत्र पर संसदीय समिति ने किया मंथन
Tue, 09 Jun 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा की संसदीय अनुश्रवण समिति की उपसमिति की कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में मांझी जाति प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों पर मंथन किया गया। समिति ने विचाराधीन दो प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।
अनुश्रवण समिति ने शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की स्थिति का आकलन किया। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया गया। विकास कार्यों की गुणवत्ता और विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने पर भी जोर रहा। बैठक में समाज कल्याण और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। जनहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता सुनिश्चित करने के सुझाव दिए गए।
बैठक में समिति के संयोजक आशीष सिंह आशु, विधायक अभय सिंह और विधायक वेदप्रकाश गुप्ता शामिल हुए। संयुक्त सचिव नीरज कुमार सचान, अनुभाग अधिकारी अंकित त्रिपाठी, प्रतिवेदक दिनेश पाल, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के अलावा अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार सहित कई अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।