फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PAC jawan died due to snake bite while sleeping

Ayodhya News: सोते समय से सर्प दंश से पीएसी जवान की मौत

Sat, 26 Jul 2025 10:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 26 Jul 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
PAC jawan died due to snake bite while sleeping
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या के मणि पर्वत के पास आवासीय परिसर में सोते समय पीएसी जवान को सांप ने डस लिया। इसके बाद जवान ने सांप को मारकर साथियों को सूचित किया। उन्हें श्रीराम अस्पताल लाया गया, जहां लगभग चार घंटे बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से मेरठ के खरखौंदा थाना क्षेत्र के फफूंदा निवासी रॉबिन सिंह (26) बाराबंकी की पीएसी 10वीं बटालियन की ए कंपनी में तैनात थे। इसके पहले वह बी कंपनी में थे, जहां से उन्हें संबद्ध किया गया था। वर्ष 2021 बैच के रॉबिन की श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सुरक्षा ड्यूटी थी। ड्यूटी के बाद वह लोग मणिपर्वत के पास बने अस्थायी आवास में साथियों के साथ रहते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात भोजन के बाद वह उसी परिसर में सो रहे थे। इस बीच शनिवार की भोर लगभग 04:30 बजे उन्हें किसी जंतु के काटने का अहसास हुआ तो जाग गए। देखा तो बिस्तर पर ही एक सांप बैठा था। उसे उन्होंने मार डाला। इसके बाद साथियों को जगाकर पूरी जानकारी दी तो साथियों ने उन्हें 05:10 बजे श्रीराम चिकित्सालय पहुंचाया। वहां भी वह होश में थे और चिकित्सकों को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों से बातचीत करते हुए उन्होंने चाय पी। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। इस बीच लगभग नौ बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भिजवाया, लेकिन शाम तक परिजनों के न पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। कोतवाल अयोध्या मनोज शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया सर्पदंश से मौत लग रही है। सही कारणों की जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed