{"_id":"667c9d0ea1819613ef0593e4","slug":"organic-testing-labs-will-be-built-in-all-agricultural-universities-agriculture-minister-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-115580-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी कृषि विश्वविद्यालयों में बनेगी आर्गेनिक टेस्टिंग लैब: कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी कृषि विश्वविद्यालयों में बनेगी आर्गेनिक टेस्टिंग लैब: कृषि मंत्री
Thu, 27 Jun 2024 04:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में लगे स्टॉलों का अवलोकन करते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, कृष
कुमारगंज। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार प्राकृतिक, गो आधारित और आर्गेनिक की मार्केटिंग के लिए तेजी से काम कर रही है। सभी कृषि विश्वविद्यालयों में आर्गेनिक टेस्टिंग लैब बनाया जाएगा। वे आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल की ओर से आयोजित मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पादों को निर्यात करने में उत्तर प्रदेश देशभर में तीसरे नंबर पर है। ऐसा पहली बार हुआ है कि उत्तर प्रदेश से 40 क्विंटल आम पहली बार अमेरिका और गोरखपुर से बेसन सिंगापुर में निर्यात किया गया है। सरकार अब प्रदेश के 75 जनपदों में मक्का की खेती कर रही है। बाजरे की खेती में राष्ट्रीय औसत में प्रदेश को तेजी से काम करना होगा। कृषि मंत्री ने कृषि विवि के शैक्षिक प्रक्षेत्र में धान की रोपाई कर उद्घाटन किया।
विशिष्ठ अतिथि कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि बिजली कनेक्शन लेने पर किसानों को सब्सिडी दी जा रही है। आगे भी दी जाएगी। कृषि उत्पादन आयुक्त डाॅ. मनोज सिंह ने कहा कि किसान अगर समय से जमीन को समतल एवं लाइन सोईंग से बोआई करें तो वे पैदावार को अधिक बढ़ा सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए प्रत्येक जिले में हाईटेक नर्सरी बनाने का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
कुलपति डाॅ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि विवि फूलों की खेती के साथ मशरूम, फल, फूल, सब्जी की नर्सरी तैयार कर रहा है। विवि किसानों को एक लाख पौधे मुफ्त में देगा। अपर मुख्य सचिव कृषि डाॅ. देवेश चतुर्वेदी ने कहा कि किसान अपने खेतों में ड्रोन दीदी की मदद से नैनो यूरिया का छिड़काव करें। इससे किसानों को आर्थिक और समय की बचत होगी। कृषि एवं पर्यटन विभाग गांवों में एग्रोटूरिज्म पर कार्य कर रहा है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम कार्य करने वाले अयोध्या के प्रगतिशील छह किसानों को सम्मानित भी किया गया। गोष्ठी में अयोध्या व देवी पाटन मंडल के डीएम, सीडीओ व कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
गाय के गोबर से बना पेंट रहा आकर्षण का केंद्र
कुमारगंज। गोष्ठी में अतिथियों ने प्रसादम के पैकेट की वेबसाइट लांच की। यह रानी लक्ष्मीबाई महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से निर्मित है। आने वाले दिनों में फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा। इन स्टाॅलों में खास बात यह रही कि सखी प्रेरणा महिला लघु उद्योग की ओर से पेंट का स्टाल लगाया गया, जो गाय के गोबर से बनाया गया है। स्टॉल संचालिका संगीता ने बताया कि इस पेंट को घर में लगाने से तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट होती है। स्टाॅल लगाने वालों में अमित कुमार शर्मा, अजय राठी, कृष्ण कुमार गिरि, राहुल, श्याम नारायण, प्रदीप कुमार वर्मा एवं सरिता शामिल रहीं।