{"_id":"688791becef58fd23c03a021","slug":"operations-decreased-in-the-district-hospital-shriram-hospital-gained-momentum-ayodhya-news-c-13-1-lko1075-1313049-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिला अस्पताल में घटे ऑपरेशन, श्रीराम अस्पताल ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिला अस्पताल में घटे ऑपरेशन, श्रीराम अस्पताल ने पकड़ी रफ्तार
Mon, 28 Jul 2025 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 28 Jul 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। संसाधनों की दृष्टि से समृद्ध होने के बावजूद जिला अस्पताल ऑपरेशन के मामले में श्रीराम अस्पताल से पीछे है। स्वास्थ्य विभाग के तीन माह के आंकड़ों के अनुसार इस मामले में जिला अस्पताल के चिकित्सकों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
212 बेड का जिला अस्पताल मंडल मुख्यालय पर स्थापित होने के कारण हर मामले में अहम है। यहां इस लिहाज से संसाधनों की व्यवस्था दी गई है। ऑक्सीजन प्लांट, वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम आदि की सुविधा है। सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के अलावा विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती भी है। इसके बावजूद यहां ऑपरेशन सेवाएं गति नहीं पकड़ पा रही है। जनरल सर्जरी, आर्थो, ईएनटी आदि में ऑपरेशन के नाम पर कागजी कोरम पूरा किया जा रहा है।
यह प्रक्रिया तो लंबे समय से चल रही है, लेकिन बीते दिनों जारी तीन माह की एक रिपोर्ट में अस्पताल की खूब किरकिरी हुई। इस रिपोर्ट के अनुसार लगभग आधे संसाधनों के साथ चल रहा 120 बेड का श्रीराम अस्पताल ऑपरेशन के मामले में जिला अस्पताल से आगे है। अप्रैल से जून तक 1212 ऑपरेशन के साथ मेडिकल कॉलेज अव्वल रहा, लेकिन जिला अस्पताल में इसी अवधि में सिर्फ 550 ऑपरेशन हुए जबकि, श्रीराम अस्पताल में यह संख्या 667 रही। इसके अलावा कुमारगंज अस्पताल में 30 व सीएचसी पर 141 ऑपरेशन हुए हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि अप्रैल, मई में ऑपरेशन के मामले में जिला अस्पताल पीछे रहा है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद से सभी चिकित्सकों को इस मामले में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसका असर जून में दिखा है और ऑपरेशन की स्थिति बेहतर रही है। आगे भी बेहतर प्रयास किया जा रहा है।
श्रीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि जनरल सर्जन और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की जा रही है। शेष चिकित्सक पूरे मनोयोग से ऑपरेशन कर रहे हैं। इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं, जिससे अस्पताल की साख बढ़ी है।