Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   OPD-OT services stopped, patients' lives in danger

Ayodhya News: ओपीडी-ओटी की सेवाएं ठप, मरीजों की जान पर आफत

Fri, 16 Aug 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 16 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
OPD-OT services stopped, patients' lives in danger
अयोध्या। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या से आक्रोशित मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। ओपीडी और ओटी सेवाएं ठप होने से कई मरीजों की जान पर आफत आ गई। इमरजेंसी मामलों को तो किसी तरह देखा गया, लेकिन दूर-दराज से आए लगभग डेढ़ हजार मरीजों को निराश होकर बिना जांच और इलाज कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन



कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की हत्या के बाद डॉक्टरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिन से मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर आंदोलित थे। शुक्रवार को वरिष्ठ चिकित्सक भी उनके आंदोलन में साथ खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


सुबह दो घंटे तक पंजीकरण के बाद वरिष्ठ चिकित्सकों ने अस्थि रोग, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में मरीजों को देखा। इसके बाद पंजीकरण भी बंद कर दिया गया तो ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, अस्थि रोग विभाग के आठ, जनरल सर्जरी विभाग के चार समेत लगभग 20 से अधिक ऑपरेशन भी नहीं हुए। कई विभागों में इलाज करने के लिए विभिन्न समस्याएं लिए पहुंचे मरीजों को इलाज न मिलने पर मायूसी हाथ लगी। साथ ही उनका दर्द भी बढ़ गया।

दोपहर तक रहे खाली पेट, नहीं हुआ ऑपरेशन

हड्डी का ऑपरेशन करने के लिए भर्ती हुए संतोष कुमार के परिजन रमेश चंद मौर्य ने बताया कि चार दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोज किन्हीं कारणों से ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को ऑपरेशन तय था। डॉक्टरों ने कुछ खाने-पीने के लिए मना किया था। मरीज भूखा-प्यासा पड़ा रहा। अब अचानक से बताया गया कि हड़ताल के कारण ऑपरेशन नहीं हो पाएगा।


इनसेट

रोज लगा रहे हैं चक्कर, नहीं मिल रहा इलाज

अयोध्या से आईं यशोदा देवी के पति पारसनाथ यादव ने बताया कि पत्नी के इलाज के लिए रोज अस्पताल आ रहे हैं। कोई न कोई वजह बताकर इलाज नहीं मिल पा रहा है। सड़री निवासी रेखा के पति संजय गुप्त ने बताया कि थायराइड समेत अन्य समस्या होने से अस्पताल आए थे लेकिन हड़ताल की बात कहकर पर्चा नहीं बना। बरवा निवासी सुखराम ने बताया कि सिर में तेज दर्द होने से छह दिन तक भर्ती रहे। जांच व इलाज कराना है। सुबह से आकर खड़े हैं, न जांच हो पा रही है और न ही इलाज हो पा रहा है।


इनसेट

बाधित रहेंगी ओपीडी सेवाएं : प्राचार्य

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि हड़ताल की वजह से शनिवार को ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहेंगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं सकुशल संचालित रखने के लिए सभी डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है। संकाय सदस्यों के साथ बैठक करके हर समय इमरजेंसी में उपलब्ध रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed