{"_id":"6921e43002560eb10b022a10","slug":"online-facility-for-filling-sir-calculation-form-is-also-available-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1483030-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एसआईआर गणना प्रपत्र भरने की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एसआईआर गणना प्रपत्र भरने की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र के 19,07,290 मतदाताओं के सत्यापन के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत सुपरवाइजरों की देखरेख में बीएलओ वोटरों को गणना प्रपत्र देकर मांगी गई जानकारी भरवा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के गणना प्रपत्र को भर कर जमा करने में मतदाताओं को होने वाली परेशानी से राहत दिलाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई है। कोई भी मतदाता अपने मोबाइल से यह गणना प्रपत्र ऑनलाइन भरकर जमा कर सकता है। इसके लिए मोबाइल नंबर का वोटर आईडी कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों अयोध्या, मिल्कीपुर, बीकापुर, रुदौली और गोसाईगंज में
2034 बीएलओ के माध्यम से एसआईआर के गणना प्रपत्र भरवाने का काम चल रहा है। वोटरों को मांगी गई सूचनाएं भरकर अपना प्रपत्र चार दिसंबर तक वापस बीएलओ को उपलब्ध कराना है। एसआईआर का गणना प्रपत्र ऑनलाइन (वोटर.ईसीआई.जीओवी.इन) पर भी उपलब्ध है। सबसे पहले इपिक नंबर (मतदाता पहचान संख्या) दर्ज करनी होगी। पहले से वोटर आईडी कार्ड है तो इपिक नंबर डालते ही सारी जानकारी खुद प्रदर्शित हो जाएगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी उदयराज पांडेय ने बताया कि नया मतदाता होने अथवा पहले से पंजीकृत न होने वालों को नया फॉर्म संख्या आठ भरने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद नाम, आयु, लिंग व पता जैसी पहले से भरी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। आवश्यकता के अनुसार संशोधन या सुधार भी कर सकते हैं। पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन एसआईआर गणना प्रपत्र भरने पर मिलेगी रसीद
ऑनलाइन एसआईआर गणना प्रपत्र भरने पर रसीद भी मिलेगी। इससे अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। सफलतापूर्वक ऑनलाइन फॉर्म सबमिट होने के बाद एक्नॉलेजमेंट स्लिप और रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे कभी भी अपने मोबाइल पर ही आवेदन की स्थिति को ट्रैक कर इसकी प्रगति के बारे में भी जाना जा सकता है।