{"_id":"6752fb4e8f911d89d70412a9","slug":"one-time-settlement-scheme-for-electricity-consumers-electricity-defaulters-will-start-from-january-15-in-up-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बिजली बकाएदारों के लिए इस दिन से शुरू होगी समाधान योजना, पढ़ें कितना मिलेगा लाभ... क्या करना होगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बिजली बकाएदारों के लिए इस दिन से शुरू होगी समाधान योजना, पढ़ें कितना मिलेगा लाभ... क्या करना होगा?
Fri, 06 Dec 2024 06:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 06 Dec 2024 06:55 PM IST
सार
बिजली बकाएदारों के लिए 15 जनवरी से एकमुश्त समाधान योजना शुरू होगी। आगे पढ़ें और जानें कितना लाभ मिलेगा, क्या करना होगा?
विज्ञापन
बिजली बिल
- फोटो : social media
विस्तार
यूपी के अयोध्या में मिल्कीपुर के विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बकाएदारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना आ गई है। तीन चरणों में चलने वाली योजना की शुरुआत 15 जनवरी से होगी, जिसके तहत बिजली के बकाएदार बकाए का 30 प्रतिशत जमा करके योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी विद्युत अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक एकमुश्त भुगतान करके शत-प्रतिशत, जबकि किश्तों में भुगतान करने पर 75 प्रतिशत बकाया अधिभार में छूट पा सकते हैं।
विज्ञापन
अधिभार में 60 प्रतिशत का लाभ
उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ता सितंबर माह तक मूल बकाया अथवा पांच हजार रुपए तक एकमुश्त में बकाया अधिभार में शत-प्रतिशत व 10 किश्तों में बकाया अधिभार पर 75 प्रतिशत, पांच हजार से अधिक के बकाएदार एकमुश्त भुगतान पर अधिभार का 70 प्रतिशत व 10 किश्तों में भुगतान करने पर अधिभार में 60 प्रतिशत का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन