फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   One day salary of 51 absent teachers withheld

Ayodhya News: गैरहाजिर 51 शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका

Fri, 02 Oct 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 02 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
One day salary of 51 absent teachers withheld
अयोध्या। वनरक्षक व वन्यजीव रक्षक मुख्य परीक्षा की ड्यूटी के प्रशिक्षण से गैरहाजिर 51 शिक्षकों का एक दिन का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। इनकी ड्यूटी परीक्षा में रिजर्व के रूप में लगाई गई थी।
विज्ञापन

26 सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। बीएसए लालचंद्र ने बताया कि शिक्षक बिना पूर्व सूचना और सक्षम अधिकारी की अनुमति के प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए। जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। भविष्य में सरकारी या परीक्षा संबंधी ड्यूटी से बिना अनुमति गैरहाजिर रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

कार्रवाई की जद में मसौधा के 16, पूरा के 21, सोहावल के तीन, अमानीगंज व मया के दो-दो, तारुन के चार, बीकापुर का एक और रुदौली के दो शिक्षक शामिल हैं। वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा 27 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एक पाली में आयोजित हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed