फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   On the path of faith, the youth did the Panchkosi Parikrama on bicycle

Ayodhya News: श्रद्धा के पथ पर युवाओं ने साइकिल से की पंचकोसी परिक्रमा

Tue, 08 Apr 2025 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
On the path of faith, the youth did the Panchkosi Parikrama on bicycle
अयोध्या। चैत्र माह की एकादशी के मौके पर शहर में स्वच्छता जागरुकता लाने के लिए श्रद्धा के पथ पर युवाओं ने साइकिल से पंचकोसी परिक्रमा की। नगर निगम के प्रयास से इसमें शामिल सैकड़ों विद्यार्थियों व युवाओं ने विशेष टी शर्ट और कैप धारण कर अयोध्या की परिक्रमा करते हुए स्वच्छ और सुंदर अयोध्या बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन



लता मंगेशकर चौक पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। छात्रों के एक दल ने स्केटिंग कला का प्रदर्शन किया। लता चौक से आगे बढ़ने पर रैली का पहला पड़ाव मानस भवन चौराहा रहा। यहां पार्षद अंकित त्रिपाठी ने साइकिल यात्रियों का स्वागत किया और उन्हें जलपान कराया।
विज्ञापन

इसके बाद दशरथ कुंड तिराहा पर पार्षद सुल्तान अंसारी, पार्षद लल्लुर यादव व चूड़ामणि चौराहा पर स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया। चक्रतीर्थ पर पार्षद अनिकेत यादव ने साथियों के युवाओं का स्वागत कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। राजघाट तिराहे पर रामजस मांझी ने साथियों समेत साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। पंचकोसी परिक्रमा पूरी कर यात्रा लता चौक पहुंचकर संपन्न हो गई। रैली में साकेत महाविद्यालय, श्री वेदांत विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व महाराजा इंटर कॉलेज सहित कई निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महापौर ने कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक परंपरा से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए यह यात्रा निकाली गई। इसका मकसद अयोध्या के पर्यटन को बढ़ावा देना और यहां की संस्कृति से युवाओं को परिचित करना था। इसके साथ ही लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना था, ताकि लोग नगर को उसकी धार्मिक आभा के अनुरूप स्वच्छ बनाने में योगदान दे सकें। डीएम चंद्र विजय सिंह ने इस पहल को समयोचित और बेहतरीन करार दिया।


रैली के दौरान स्वच्छता का संदेश देने वाले गीत लोगों का ध्यान खींच रहे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मेजर दिनेश सिंह, संजय ठाकुर व कर्नल धरियाशील जगदले का योगदान रहा। इस मौके पर ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, पार्षद अनुज दास, महेंद्र शुक्ल, रिशु पांडेय, पूर्व सभासद रमेश राना, आशीष मिश्र, श्रीनिवास शास्त्री, लेफ्टीनेंट कर्नल एसके सिंह व विनोद पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed