{"_id":"69e10ffa4469110536056e22","slug":"oil-crisis-disrupts-public-life-petrol-pumps-display-no-stock-signs-ayodhya-news-c-97-1-ayo1015-147405-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तेल संकट से जनजीवन प्रभावित, पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तेल संकट से जनजीवन प्रभावित, पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड
Thu, 16 Apr 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
देवकाली ओवरब्रिज के पास स्थित पेट्रोल पंप बृहस्पतिवार को बंद रहा।
अयोध्गोया/गोसाईगंज। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते संभावित वैश्विक तेल संकट का असर अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। गोसाईगंज क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण सड़कों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या में कमी देखी जा रही है। पेट्रोल संकट का असर आम जनजीवन पर दिखाई दे रहा है।
नगर और ग्रामीण इलाकों में एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो चुका है। नगर के पूर्वी छोर पर स्थित बस स्टैंड सहित तेजापुर, खेमापुर, महमदपुर, पकरेला, जमुनीपुर, टंडोली, मया बाजार, दिलासीगंज, महबूबगंज और भिटौरा समेत कई स्थानों पर पेट्रोल पंपों पर ‘पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं’ के बोर्ड लगे हुए हैं।
ईंधन की कमी के चलते लोगों को खासकर शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों में आवागमन करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, किसानों के लिए यह संकट और भी गहरा हो गया है। गेहूं की मड़ाई के लिए डीजल न मिलने से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऊपर से मौसम की मार बारिश और आंधी ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। स्थानीय किसानों द्वारिका प्रसाद मिश्रा, सतीश कुमार, अनुराग कुमार, सम्राट, आकाश कुमार और सीताराम यादव ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें प्राथमिकता के आधार पर डीजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि फसल की मड़ाई समय पर पूरी हो सके।