फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Officials are distancing themselves from *Gram Chaupals*, merely going through the motions.

Ayodhya News: ग्राम चौपाल से दूर हो रहे जिम्मेदार, निभा रहे औपचारिकता

Fri, 11 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 11 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Officials are distancing themselves from *Gram Chaupals*, merely going through the motions.
ग्रामपंचायत सारी में जन सुनवाई करते सचिव
मिल्कीपुर/हैदरगंज/बीकापुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्थानीय समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायतों में चौपाल होनी है, जिसमें ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी है। इसके बावजूद अधिकतर चौपालों में ग्राम सचिव व प्रशासक/प्रधान ही मामले सुन रहे हैं, जिससे जनसमस्याएं जस की तस हैं।
विज्ञापन




दोनों चौपालों में नहीं पहुंचे अधिकारी

मिल्कीपुर। ग्राम पंचायत सारी व उधुई में शुक्रवार को ग्राम चौपाल हुई, लेकिन दोनों जगह कोई ब्लॉकस्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचा। सारी में प्रशासक नियाज अहमद व सचिव अर्जुन कुमार ने आठ लोगों की शिकायतें सुनीं। उधुई में प्रधान तुलसीराम यादव व सचिव संदीप कुमार ने सुनवाई की, जहां केवल दो लोग पहुंचे। हालांकि, उनकी समस्याओं का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन



बीडीओ की चेतावनी दरकिनार, नहीं पहुंचे नोडल

हैदरगंज। ग्राम पंचायत सराय मनोधर में आयोजित चौपाल में नोडल अधिकारी भोलानाथ शुक्ला नहीं पहुंचे। बीडीओ आनंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें चेतावनी देकर पहुंचने को कहा गया था। लघु सिंचाई के जेई, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व राजस्व लेखपाल भी अनुपस्थित रहे। चौपाल में ग्राम सचिव विजय गुप्ता, सफाईकर्मी सोनू निगम व सोमनाथ, रोजगार सेवक सुनील और पंचायत सहायक आकांक्षा उपाध्याय मौजूद रहे। केवल दो महिलाओं ने आवास की समस्या दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सचिव व प्रशासक ने सुनी फरियाद

बीकापुर। वासुदेवपुर व तोरो माफी में जन चौपाल हुई। वासुदेवपुर में प्रशासक रामपाल वर्मा की अध्यक्षता में पंचायत सचिव नरेंद्र कुमार वर्मा ने योजनाओं की जानकारी देकर समस्याएं सुनीं। वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड व चकमार्ग की पटाई की शिकायतें आईं। तोरो माफी में सचिव नरेंद्र वर्मा ने शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री कराने को प्रेरित किया। प्रशासक अहमद रजा, पंचायत सहायक वंदना मौर्या, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी व पंचायतकर्मी मौजूद रहे। राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पूर्ति समेत अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी दोनों चौपालों से नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed