{"_id":"6a7602f9571d032fbe057994","slug":"nripendra-misra-will-review-construction-works-online-today-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-155757-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: निर्माण कार्यों की आज ऑनलाइन समीक्षा करेंगे नृपेंद्र मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: निर्माण कार्यों की आज ऑनलाइन समीक्षा करेंगे नृपेंद्र मिश्र
Fri, 07 Aug 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
रामलला का विग्रह।
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शनिवार को ऑनलाइन बैठक के माध्यम से राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। साप्ताहिक बैठक में विभिन्न निर्माण परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से रामकथा संग्रहालय के निर्माण कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में रामकथा संग्रहालय के निदेशक डॉ. संजीव कुमार सिंह और कार्यदायी संस्थाओं के इंजीनियर ऑनलाइन शामिल होंगे। नृपेंद्र मिश्र प्रत्येक शनिवार समीक्षा करते हैं, जबकि हर माह के पहले और अंतिम सप्ताह में अयोध्या पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करते हैं। अगस्त दौरे का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।
झूलनोत्सव की तैयारियों को आज मिलेगा अंतिम रूप
श्रीराम मंदिर में होने वाले सावन झूलनोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को धर्म समिति की ऑनलाइन बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि करेंगे। इसमें धर्म समिति के सभी नौ सदस्य और ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन ऑनलाइन शामिल होंगे। बैठक में झूलनोत्सव की रूपरेखा, धार्मिक कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नई परंपरा के तहत इस वर्ष झूलनोत्सव 15 अगस्त से शुरू होगा, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।