फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now preparations are underway to prepare offerings on the furnace

Ayodhya News: अब भट्ठी पर भोग प्रसाद बनाने की तैयारी

Fri, 13 Mar 2026 09:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Mar 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
Now preparations are underway to prepare offerings on the furnace
04- हनुमानगढ़ी के पास ​स्थित भेाग प्रसाद की दुकान- संवाद
अयोध्या। रामनगरी में रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत का असर अब प्रसाद निर्माण से जुड़े कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। गैस की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कई स्थानों पर भोग-प्रसाद तैयार करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। मंदिरों में चढ़ने वाले लड्डू, पेड़ा और अन्य प्रसाद का बड़े पैमाने पर निर्माण होता है। इसके लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में गैस सिलिंडरों का उपयोग किया जाता है। आपूर्ति में आ रही कमी के चलते अब कुछ स्थानों पर प्रसाद तैयार करने के लिए पारंपरिक लकड़ी की भट्ठी का सहारा लेने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। यहां हनुमंतलला को लड्डू प्रसाद चढ़ाने की परंपरा है। कुछ श्रद्धालु पेड़ा भी अर्पित करते हैं। कनक भवन मंदिर में भी भगवान को प्रसाद स्वरूप लड्डू और पेड़ा अर्पित किया जाता है। इसलिए प्रसाद की मांग लगातार बनी रहती है। इसी को देखते हुए प्रसाद निर्माण करने वाले प्रतिष्ठान गैस की कमी के बीच भी उत्पादन बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रसाद कारोबार से जुड़े व्यापारी विकास गुप्ता ने बताया कि यदि दो से तीन दिनों में हालात नहीं सुधरे तो समस्या बढ़ जाएगी। अभी हम पुराना स्टॉक बेच रहे हैं, सिलिंडर के अभाव में नया प्रसाद बहुत ही कम मात्रा में बन पा रहा है। अब लकड़ी की भट्ठी पर प्रसाद बनाने की योजना बना रहे हैं। अंशु मोदनवाल ने बताया कि गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से प्रसाद बनाने में दिक्कत आ रही है। बताया कि कमर्शियल सिलिंडर मिल ही नहीं रहा है, जबकि रसोई गैस की किल्लत भी बढ़ गई है। वहीं व्यापारी शिवनारायण सैनी का कहना है कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए प्रसाद की मांग भी अधिक रहती है। ऐसे में गैस की नियमित उपलब्धता जरूरी है, ताकि प्रसाद निर्माण सुचारु रूप से चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







हनुमानगढ़ी में प्रसाद की कुल दुकानें- 200



रोजाना प्रसाद की खपत- लगभग 10 क्विंटल



प्रसाद के कारोबार से रोजाना आय- लगभग चार लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed