फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now preparations are underway to make Tinnu and Manish spill the beans; interrogation conducted in jail

Ayodhya News: अब टिन्नू और मनीष से राज उगलवाने की तैयारी, जेल में हुई पूछताछ

Thu, 16 Jul 2026 10:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 16 Jul 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Now preparations are underway to make Tinnu and Manish spill the beans; interrogation conducted in jail
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दो आरोपियों की कस्टडी रिमांड पूरी होने के बाद अब पुलिस की पूरी नजर मुख्य आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव पर टिक गई है। दोनों से चोरी के पैसों, उसके ठिकानों और पूरे नेटवर्क की परतें खोलने के लिए कस्टडी रिमांड की तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात करीब 10 बजे कस्टडी रिमांड खत्म होने पर सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा को पूछताछ के बाद दोबारा जिला जेल भेज दिया गया। इसके कुछ ही घंटे बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे विवेचक आशुतोष तिवारी जिला जेल पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने टीम के साथ टिन्नू और मनीष यादव से आमने-सामने पूछताछ की। चढ़ावा चोरी व अन्य अनियमितताओं से कमाए गए पैसों के निवेश पर पूरा फोकस रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने अलग-अलग एंगल से उनसे संपत्तियों के बारे में कई राज उगलवाए हैं। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। टिन्नू की कुछ जमीनों से जुड़ी जानकारियां पुलिस के हाथ लगी है। राजस्व विभाग से मिली जमीनों की जानकारी का आरोपियों से क्रॉस चेक भी कराया गया है। अब कुछ नई बरामदगी और अन्य लोगों की भूमिका से जुड़े इनपुट भी मिले हैं, जिनका पुलिस सत्यापन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इन्हीं तथ्यों के आधार पर अब दोनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि टिन्नू और मनीष की कस्टडी मिलते ही चढ़ावा चोरी के पूरे खेल, रकम के इस्तेमाल और अब तक छिपे तथ्यों से पर्दा उठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed