फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Now BJP's fort will become stronger in Gosaiganj

Ayodhya News: गोसाईगंज में अब और सशक्त होगा भाजपा का दुर्ग

Tue, 27 Feb 2024 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Now BJP's fort will become stronger in Gosaiganj
अयोध्या। सपा विधायक अभय सिंह यदि भाजपा में शामिल होते हैं तो गोसाईगंज में भगवा दुर्ग और मजबूत होगा। इसका सीधा फायदा पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। संभवत: इसी रणनीति के तहत भाजपा ने यह राजनीतिक चाल चली है। ऐसा होने पर अभय के धुर विरोधी पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू और उनके समर्थकों को सहेजने के मोर्चे पर भी भाजपा को काम करना होगा।
विज्ञापन

भाजपा ने अभय को अपने करीब लाकर एक तीर से दो निशाना साधा है। एक तो राज्यसभा चुनाव में सपा के खेमे में सेंध लगाने में कामयाबी मिली। वहीं लोकसभा चुनाव में गोसाईगंज सीट से भाजपा को मिलने वाले मत प्रतिशत में वृद्धि हो सकती है। गोसाईगंज से अभय वर्ष 2012 में पहली बार विधायक चुने गए। यह अलग बात है कि वर्ष 2017 में भाजपा-अपना दल गठबंधन से चुनाव मैदान में उतरे इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने उन्हें हरा दिया। फिर भी अभय अपने पाले में बड़ा मत प्रतिशत लाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


पराजय के बाद भी वह क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहे। इसी का नतीजा रहा कि वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं खब्बू की पत्नी आरती तिवारी को हराकर इस सीट पर फिर से कब्जा कर लिया। इस समय खब्बू जेल में थे, इसका भी फायदा अभय को मिला। अब अभय के भाजपा के खेमे में आने से गोसाईंगंज में उनसे जुड़े समर्थक भी पाला बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ भाजपा को एक अन्य मोर्चे पर भी काम करना होगा। जिले में भाजपा के कद्दावर ब्राह्मण नेता के रूप में पहचान रखने वाले खब्बू तिवारी को पार्टी से जोड़े रखना चुनौतीपूर्ण होगा। ऐसा इसलिए कि अभय और खब्बू की राजनीतिक प्रतिद्वंदिता पुरानी है। इनके समर्थक भी खेमों में बंटे हैं। यदि खब्बू ने भाजपा से अपनी राह जुदा कि या लोकसभा चुनाव में तटस्थ हुए तो इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भाजपा को इसे राजनीतिक रूप से संतुलित करना होगा, तभी मकसद पूरी तरह से कामयाब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed