{"_id":"68601b78008d8dd57002ec50","slug":"now-attendance-at-chc-will-be-done-through-biometric-system-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-131140-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अब सीएचसी पर बायोमीट्रिक प्रणाली से होगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अब सीएचसी पर बायोमीट्रिक प्रणाली से होगी हाजिरी
Sat, 28 Jun 2025 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब बायोमीट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज होगी। इसके लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ने शनिवार को सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित किया है। इस व्यवस्था से चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की लेट लतीफी और बिना सूचना के गायब होने पर अंकुश लगेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। यहां मरीजों के सामान्य उपचार के इंतजाम पर्याप्त हैं। इसके बावजूद अक्सर चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों के नदारद होने की सूचनाएं मिलती हैं। अधिकारियों के औचक निरीक्षण में इसकी पुष्टि भी होती है। इन्हीं लापरवाहियों की वजह से ग्रामीण यहां समय बेकार होने के डर से जाने से भी कतराते हैं।
अब इस अराजकता व लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए सीएमओ सुशील कुमार ने सभी सीएचसी पर बायोमीट्रिक प्रणाली से उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है। शनिवार को सभी अधीक्षकों को जारी पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ चिकित्सा इकाइयों पर चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ समय से उपस्थित नहीं होते हैं, जिससे चिकित्सीय कार्य प्रभावित हो रहा है। इसलिए सभी सीएचसी पर एक सप्ताह में बायोमीट्रिक मशीन लगाकर उपस्थिति दर्ज कराएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जुलाई का वेतन इसी आधार पर निर्गत किया जाएगा।