फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Notice to building owners of Municipal Corporation extended area

Ayodhya News: नगर निगम विस्तारित क्षेत्र के भवन स्वामियों को नोटिस

Sat, 15 Feb 2025 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to building owners of Municipal Corporation extended area
अयोध्या। नगर निगम विस्तारित क्षेत्र के आवासीय व व्यावसायिक भवन स्वामियों के साथ भूखंडों के मालिकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब इन्हें एक अप्रैल से हाउस टैक्स जमा करना होगा। आने वाले समय में इस क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं में भी विस्तार किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र में 41 गांव शामिल किए गए हैं। जीआईएस सर्वे के माध्यम से इस क्षेत्र में 19,372 आवासीय और 1875 व्यावसायिक भवन चिन्हित किए जा चुके हैं। इसके अलावा भूखंडों को शामिल करते हुए टैक्स के दायरे में आने वालों की संख्या 31,000 हो जाती है। इन सभी को नगर निगम की ओर से नोटिस भेजी जा रही है। नोटिस मिलने के बाद भवन और भूखंडों के स्वामियों की ओर से आपत्ति दाखिल की जा सकती है। नगर निगम पहले इन आपत्तियों का निस्तारण करेगा। इसके बाद बिल भेजा जाएगा और फिर एक अप्रैल से टैक्स जमा करना होगा।
विज्ञापन


अभी तक विस्तारित क्षेत्र में रहने वाले नगर निगम के टैक्स के दायरे में नहीं आते थे। नगर निगम की सीमा में शामिल होने के बाद अब यह छूट समाप्त हो गई है। इस क्षेत्र के भी टैक्स के दायरे में आ जाने से नगर निगम की आमदनी में इजाफा होगा। अपर नगर आयुक्त सुमीत कुमार ने अमर उजाला को बताया कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं को शुरू किया जाएगा। डोर टू डोर कूड़े की उठान के साथ स्ट्रीट लाइट, सड़क और नल से पेयजल आपूर्ति की सौगात मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र को भी शहर जैसा स्वरूप मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्तारित क्षेत्रो के 41 गांवों में पेयजल की व्यवस्था के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत 140.72 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। इस योजना में 270.45 किलोमीटर वितरण प्रणाली, छह नगर शिरोपरि जलाशय, 2020 मीटर राइजिंग मेन, आठ पंप हाउस, तीन वाटर रिचार्ज यूनिट और 29,205 नए व पुराने गृह संयोजन का काम किया जाना है। विस्तारित क्षेत्र में सिविक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विस्तारित क्षेत्र में हर घर को पेयजल आपूर्ति से जोड़ा जाएगा।



नगर निगम की सीमा में मऊ यदुवंशपुर, कुशमाहा, माझा कुढ़ा केशवपुर, कुढ़ा केशवपुर उपरहार, माझा आशिफबाग, बनबीरपुर, अब्बूसराय, गददौपुर, खोजनपुर, पहाड़गंज, उसरू, पलिया शाहबदी, हांसापुर, चांदपुर हरवंश, डाभासेमर, गोपालपुर, काजीपुर जमीन मलिकपुर, मलिकपुर, गंजा, पूरे हुसैन खां, जनौरा, सुल्तानपुर बछड़ा, कोरखाना, भीखापुर, नंदापुर, धर्मपुर सहादत, मिर्जापुर माफी, मिर्जापुर उर्फ शमशुद्दीनपुर, शहनवां, देवकाली, शाहजहांपुर, रानोपाली, आशापुर, तकपुरा, मक्खापुर, हैबतपुर, शाहनेवाजपुर उपरहार, आशिफबाग पाठकपुर उपरहार, माझा बरहटा, जियनपुर व माझा शाहनेवाजपुर गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed