फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Navratri celebrations begin in Ramnagari today, security tightened

Ayodhya News: आज से रामनगरी में नवरात्र की धूम, सुरक्षा कड़ी

Sun, 21 Sep 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 21 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Navratri celebrations begin in Ramnagari today, security tightened
36-डीजे की धून के साथ मां की प्रतिमा को स्थापना के​ लिए लेकर जाते श्रद्धालुगण।-संवाद
अयोध्या। रामनगरी में आज से नवरात्र की धूम रहेगी। छोटी देवकाली, बड़ी देवकाली, जालपा मंदिर, मरी माता, शीतला मंदिर, हट्टी महारानी मंदिर, मां कामाख्या धाम व पाटेश्वरी मंदिर समेत विभिन्न देवी मंदिरों को सजा दिया गया है। सोमवार से सुबह से दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लोग घरों में कलश स्थापित करेंगे। विभिन्न पूजा-पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। नगर क्षेत्र में 26 स्थानों पर पहले दिन ही मूर्ति की स्थापना कर दी जाएगी। पंडालों में बिजली तथा साफ-सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


180 स्थानों पर होगी रामलीला
सिविल लाइन स्थित एक होटल में रविवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा और रामलीला समन्वय समिति की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने दुर्गा पूजा और रामलीला की तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि इस बार 2154 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जबकि 180 स्थानों पर रामलीला का आयोजन होगा। वर्तमान में फैजाबाद क्षेत्र के आठ और अयोध्या के तीन स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सबसे पुरानी रामलीला साहबगंज में होती है, जो करीब 150 वर्षों से लगातार मंचित हो रही है। नावनेवरिया का कार्यक्रम 21 सितंबर को फतेहगंज लक्ष्मी सागर, 22 सितंबर को हैदरगंज देवकाली जलाशय, 23 सितंबर को साहबगंज, 24 को रामलला घाट, 25 को चौक के धार रोड विश्राम घाट और 26 सितंबर को अयोध्या कैंट में होगा। 22 सितंबर को ग्रामीण क्षेत्रों में 80 प्रतिशत प्रतिमाएं स्थापित हो जाएंगी और शेष 24 से 28 सितंबर तक नगर क्षेत्र में िस्थापित होंगी। अध्यक्ष ने बताया कि दो अक्तूबर को भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। तीन अक्तूबर को चौक से श्रीराम की शोभायात्रा और शंकरगढ़ से श्रीराम शोभायात्राएं निकलेंगी। चार अक्तूबर को फतेहगंज, अशोकपुरम, हैदरगंज व कोठा पर्चा की शोभायात्राएं होंगी। पांच अक्तूबर को कोठा पर्चा, अशोकपुरम, फतेहगंज और साहिबगंज में शोभायात्रा होगी, जबकि 6 अक्तूबर को हैदरगंज में संपन्न होगी। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम भी दो से छह अक्तूबर तक अयोध्या नगर, मया बाजार, रुदौली, बीकापुर, सोहावल, कुचेरा, गोसाईगंज, कुमारगंज और सुल्तानपुर सीमा तक विभिन्न घाटों पर संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में फिल्मी रामलीला की समिति से अपील की कि रामलीला का मंचन मर्यादा के अनुरूप ही होना चाहिए, न कि फिल्मी ढंग से। मनोज जायसवाल ने कहा कि परिक्रमा पथ पर कई स्थानों पर कार्य अधूरे हैं, जिन्हें पूरा किया जाए। समिति के संरक्षक विजय गुप्ता ने कहा कि ऋषि टोला से जीआईसी तक का मार्ग बदहाल है, जबकि एक अक्तूबर को प्रतिमाएं इसी मार्ग से जीआईसी मैदान तक पहुंचेंगी। संयोजक एवं सूचना प्रभारी गगन जायसवाल ने निर्मली कुंड में जल संकट की ओर ध्यान दिलाया।

पिछले वर्ष विसर्जन के दौरान पानी की कमी से काफी दिक्कत हुई थी। कम से कम 15 फीट गहराई तक पानी होना चाहिए। बिजली विभाग के समन्वयक सुप्रीत कपूर ने बिजली कटौती रोकने और तार-पोल दुरुस्त करने की मांग की। पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी बजरंगी साहू, रामलीला समिति प्रभारी प्रेमनाथ राय, प्रमुख जेएन चतुर्वेदी सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

36-डीजे की धून के साथ मां की प्रतिमा को स्थापना के लिए लेकर जाते श्रद्धालुगण।-संवाद

36-डीजे की धून के साथ मां की प्रतिमा को स्थापना के लिए लेकर जाते श्रद्धालुगण।-संवाद

36-डीजे की धून के साथ मां की प्रतिमा को स्थापना के लिए लेकर जाते श्रद्धालुगण।-संवाद

36-डीजे की धून के साथ मां की प्रतिमा को स्थापना के लिए लेकर जाते श्रद्धालुगण।-संवाद

36-डीजे की धून के साथ मां की प्रतिमा को स्थापना के लिए लेकर जाते श्रद्धालुगण।-संवाद

36-डीजे की धून के साथ मां की प्रतिमा को स्थापना के लिए लेकर जाते श्रद्धालुगण।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed