{"_id":"68e68fd5e64c08344709c46f","slug":"muslim-couple-visited-ram-lalla-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-136398-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मुस्लिम दंपती ने किए रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मुस्लिम दंपती ने किए रामलला के दर्शन
Wed, 08 Oct 2025 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 08 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
48- राम मंदिर दर्शन पथ पर मौजूद मुस्लिम दंपति- सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी में आज एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जिसने सौहार्द और एकता की नई मिसाल पेश की है। अंबेडकरनगर से आए मुस्लिम दंपती शेर अली और उनकी पत्नी शायरा बानो ने रामलला के दर्शन किए। पुलिस सुरक्षा में करीब 20 मिनट तक वे राम जन्मभूमि परिसर में रहे और इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
शेर अली ने कहा कि राम मंदिर बेहद खूबसूरत बना है। यहां शांति ही शांति है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने जो कहा था, उससे कहीं ज्यादा किया है। अयोध्या का कायाकल्प हो चुका है और हर बिरादरी का व्यक्ति आज खुश है। वहीं, शायरा बानो ने भावुक होकर कहा कि रामलला के दर्शन कर दिल को बहुत सुकून मिला। मंदिर बहुत सुंदर है। मैं सभी से कहना चाहती हूं कि अगर घूमना है तो एक बार अयोध्या जरूर आएं और रामलला के दर्शन करें। कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि शांति और सौहार्द का मार्ग सनातन धर्म से होकर गुजरता है और आज का यह दृश्य उस संदेश को साकार करता दिखा, जहां अयोध्या ने फिर साबित किया कि यहां भक्ति के साथ भाईचारे की रोशनी भी जगमगाती है।