फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   museum is being built on first and second floors of Ram temple in Ayodhya it equipped with latest technology

Ayodhya News: राम मंदिर के पहले और दूसरे तल में बनाया जा रहा म्यूजियम, अत्याधुनिक तकनीक से होगा लैस

Wed, 22 Jan 2025 05:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 05:20 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर के पहले और दूसरे तल में म्यूजियम बनाया जा रहा है। यह अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। 

विज्ञापन
museum is being built on first and second floors of Ram temple in Ayodhya it equipped with latest technology
राममंदिर परिसर में जारी निर्माण कार्य।

विस्तार

यूपी के अयोध्या स्थित राममंदिर के पहले व दूसरे तल में म्यूजियम भी बनाया जा रहा है। इसमें 12 गैलरी दीर्घा होंगी। पांच ऐसी दीर्घा होगीं जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी 3D, 7D और एमरशिप टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होंगी। इसके साथ ही मार्च तक मंदिर में लगने वाली सभी मूर्तियों को स्थापित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


यात्री सुविधा केंद्र में फरवरी के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा स्थापित कर दी जाएगी। म्यूजियम में दीर्घा को लेकर नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि इसमें एक ऐसी दीर्घा होगी जो हनुमान जी की होगी। यह दीर्घा एमरशिप टेक्नोलॉजी से सुसज्जित होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने आईआईटी चेन्नई को ये जिम्मेदारी दी है। उन्हें भुगतान भी कर दिया गया है। 

विज्ञापन

इसे कानूनी दीर्घा कहा जाएगा

अगले पांच माह में हनुमान जी की जो लीला कृत्य रही है उसे हाई टेक्नोलॉजी के तहत श्रद्धालु देख सकेंगे। इसके साथ एक ऐसी दीर्घा बनाई जा रही है जो राम मंदिर के 500 वर्षों के संघर्ष का इतिहास बताएगी। कानूनी लड़ाई के सारे डॉक्यूमेंट भी दीर्घा में रखे जाएंगे। इसे कानूनी दीर्घा कहा जाएगा। खुदाई के दौरान जो भी तथ्य मिले थे, उनको भी इसी दीर्घा में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर आंदोलन में जिन महान विभूतियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, उनको अमर रखने के लिए इस कानूनी दीर्घा के बाद जो अगली दीर्घा होगी इन लोगों की कथा या गाथा जो भी योगदान रहा है उसे स्थान दिया जाएगा। उम्मीद है कि नौ महीने में यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। यदि पूर्ण नहीं हुआ तो आंशिक रूप से जरूर पूर्ण हो जाएगा। जो श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं, उनका दर्शन के बाद या दर्शन के पहले वे म्यूजियम का अवलोकन कर सकेंगे। 

सभी मूर्तियां मार्च तक स्थापित हो जाएंगी

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में सभी मूर्तियां मार्च तक स्थापित हो जाएंगी। मुख्य मंदिर, सप्त मंदिर और परकोटा में सभी मूर्तियां स्थापित कर दी जाएगी। इसके साथ ही यात्री सुविधा केंद्र में गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा फरवरी के प्रथम सप्ताह या द्वितीय सप्ताह में स्थापित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed