{"_id":"664660263950cbf1f2046d67","slug":"murder-of-dj-operator-loot-of-rs-14-lakh-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-114039-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: डीजे संचालक की हत्या, 14 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: डीजे संचालक की हत्या, 14 लाख की लूट
Fri, 17 May 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 17 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
मृतक छेदीलाल चौरसिया, फाइल फोटो
बारुन (अयोध्या)। इनायतनगर थाना क्षेत्र के पलिया माफी पूरे बसांवा गांव में प्रभातनगर-शाहगंज संपर्क मार्ग पर स्थित एक दुकान में बुधवार रात सो रहे डीजे संचालक की बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद लगभग 14 लाख रुपये के सामान लूट ले गए। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके दो को हिरासत में ले लिया है।
क्षेत्र के टकसरा निवासी छेदीलाल चौरसिया (57) ने साइकिल व पार्ट्स की दुकान खोल रखी थी और उसी दुकान के दूसरे हिस्से में उनके बड़े बेटे अशोक चौरसिया डीजे साउंड सर्विस काम करते हैं। यह प्रतिष्ठान इस इलाके में डीजे साउंड सर्विस की बड़ी दुकानों में से एक था। उनके पास छोटे-बड़े सभी प्रकार का डीजे साउंड मौजूद थे।
छेदीलाल रोज की तरह बुधवार की रात 9:30 बजे घर से खाना खाकर दुकान की रखवाली के लिए सोने चले आए। इस बीच रात में दुकान के पीछे से घुसे बदमाशों ने सिर पर लोहे की रॉड से वार करके उनकी हत्या कर दी और वहां का सारा सामान लूट ले गए।
विज्ञापन
उनके छोटे बेटे जगदीश बृहस्पतिवार सुबह घर से दुकान पहुंचे तो पिता का रक्तरंजित शव देख उनके होश उड़ एग। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचित किया गया। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लागों व परिजनों से पूछताछ करके मामले की छानबीन की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने भी बदमाशों को पकड़ने के लिए घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए। मृतक के बड़े बेटे अशोक चौरसिया ने बताया कि डीजे साउंड सर्विस की दुकान में रखे 20 एंप्लीफायर, चार मिक्सर, 12 आरएसपी समेत 14 लाख से अधिक का सामान हत्यारों ने लूट लिए।
थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के हल्ले द्वारिकापुर निवासी करन चौहान व अरुण चौहान और सुल्तानपुर निवासी शिवा ने लगभग 20-25 दिन पहले डीजे की दुकान में चोरी की थी। मामले का खुलासा हुआ तो उन्हें चोरी किया सामान लौटाना पड़ा था। इसी बात से वह रंजिश रखते थे और उन्होंने ही हत्या की है। तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके करन व अरुण चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।