{"_id":"69ccd3d6694983eabb01bfeb","slug":"mother-and-child-die-during-delivery-in-ayodhya-doctor-accused-of-negligence-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, अस्पताल सील
Wed, 01 Apr 2026 01:44 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:44 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मौके पर मौजूद न रहकर फोन पर ही स्टाफ को निर्देश दिए, जिसके चलते प्रसव के दौरान लापरवाही हुई और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका सोनी यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शहर के बल्लाहाता स्थित मां परमेश्वरी देवी हॉस्पिटल में कथित तौर पर चिकित्सक की गैरमौजूदगी में कर्मचारी द्वारा प्रसव कराए जाने के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। एसीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव के साथ पहुंची टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया। पिछले साल भी इसी अस्पताल को लापरवाही के आरोप में सील किया गया था।
बेनीगंज, महताब बाग निवासी सुरेश यादव के अनुसार, उनकी पत्नी सोनी यादव (32) को मंगलवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब अस्पताल की चिकित्सक डॉ. अंजली श्रीवास्तव ने मरीज की स्थिति सामान्य बताई थी। परिजनों का आरोप है कि रात करीब 12 बजे एक महिला कर्मचारी मरीज को लेबर रूम में ले गई, जबकि उस समय कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। करीब आधे घंटे बाद कर्मचारी ने नवजात को परिजनों को सौंपते हुए उसकी सांस न चलने की बात कही।
नवजात को पास के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद जब परिजन लौटे तो महिला की हालत भी गंभीर बताई गई। उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अश्विनी पांडेय ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन