{"_id":"65ea07a5d5730144660ab901","slug":"most-students-board-exams-are-over-ayodhya-news-c-97-1-lu11008-111208-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: ज्यादातर विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: ज्यादातर विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं खत्म
Thu, 07 Mar 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को ज्यादातर बच्चों का आखिरी पेपर था। पहली पाली में हाईस्कूल के बच्चों ने समाजिक विज्ञान का पेपर दिया। इसमें पंजीकृत 42032 विद्यार्थियों में से 39682 उपस्थित और 2350 गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र का पेपर दिया। इस दौरान पंजीकृत 29660 में से 1420 गैरहाजिर रहे।
इन दोनों कक्षाओं के तीनों पेपरों के साथ ही ज्यादातर बच्चों ने राहत की सांस ली। परीक्षाएं आधिकारिक रूप से भले ही नौ मार्च को पूर्ण हाेंगी, लेकिन उस दिन की परीक्षा बहुत कम बच्चों की ही होगी। ऐसे में परीक्षा केंद्रों से पेपर देकर निकलते बच्चों के चेहरे पर खुशी का भाव साफ नजर आ रहा था।
फार्ब्स इंटर कॉलेज के केंद्र पर परीक्षा देकर निकले अभिषेक मौर्या ने बताया कि पेपर अब चाहे जैसा भी गया लेकिन छुट्टी मिल गई इस बात की खुशी है। वहीं गरिमा ने बताया कि आखिरी पेपर भी अच्छा हुआ, अब चैन से छुट्टियां मनानी हैं। परीक्षा के संबंध में डीआईओएस राजेश कुमार आर्या ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से खत्म हुई।