{"_id":"67a7869e6bcac211a302ce3b","slug":"more-than-six-lakh-devotees-arrived-on-the-weekend-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-124585-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: वीकेंड पर छह लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: वीकेंड पर छह लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
Sat, 08 Feb 2025 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। वीकेंड पर शनिवार को अयोध्या में छह लाख से अधिक श्रद्धालु उमड़े। बंदिशों के चलते श्रद्धालुओं को 10 से 15 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है लेकिन आस्था के आगे दुश्वारियां बौनी साबित होती प्रतीत हो रही हैं। उमड़े श्रद्धालु रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।
पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि वसंत पंचमी के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो जाएगी, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ निरंतर अयोध्या पहुंच रही है। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान के बाद से श्रद्धालुओं का प्रवाह थमेगा। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन ने नया यातायात प्लान लागू किया है। रामलला के दरबार में देर शाम तक 2़ 50 लाख श्रद्धालु हाजिरी लगा चुके थे। जबकि हनुमानगढ़ी में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार होने के नाते यहां दर्शन के लिए डाकखाना तिराहे तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
टेढ़ी बाजार से ही श्रद्धालुओं को पैदल राम जन्मभूमि की ओर भेजा जा रहा है। अशर्फी भवन से मातगैड़ तिराहे पहुंचने पर ही एक बार फिर श्रद्धालुओं को डायवर्ट कर दिया जा रहा है। यहां से श्रद्धालु रामपथ पर नहीं जा पा रहे हैं। श्रद्धालुओं को तुलसीनगर की ओर भेजा जा रहा है। राम जन्मभूमि पहुंचने में श्रद्धालुओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। श्रद्धालु 10 से 15 किमी तक पैदल चलने को विवश हो रहे हैं। बहुत सारे श्रद्धालु लंबी दूरी तक पैदल चलने की वजह से बिना दर्शन किए ही लौट जा रहे हैं। जिन श्रद्धालुओं ने कमरे बुक करा रखे हैं, इसमें से 20 फीसदी श्रद्धालु अपने कमरों तक ही नहीं पहुंच पा रहे और बुकिंग कैंसिल करा रहे हैं।
विज्ञापन
महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की ओर से शुक्रवार की देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अयोध्यावासियों की समस्या को लेकर बैठक की गई। इसके बाद लिए गए निर्णय के अनुसार शनिवार सुबह तुलसी उद्यान व देवकाली तिराहा व डाकखाना तिराहे का बैरियर सुबह सात बजे से 10 बजे तक के लिए खोला गया ताकि स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग आ-जा सकें। हालांकि रामपथ पर अभी भी बैरिकेडिंग है, जिसने अयोध्या को दो भागों में बांट रखा है।