{"_id":"6a89ed5e0a04d72985002934","slug":"mla-inaugurates-four-interlocking-roads-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-157023-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: चार इंटरलॉकिंग सड़कों का विधायक ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: चार इंटरलॉकिंग सड़कों का विधायक ने किया लोकार्पण
Sun, 23 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने कल्याणपुर चकडुहिया, दशरथपुर और सुल्हेपुर में चार इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित जनचौपाल में विधायक ने कहा कि उनका प्रयास विधानसभा के सभी गांवों को पक्की सड़क से जोड़ना है। उनके कार्यकाल में करीब 150 इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है। उन्होंने ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आवास समेत सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडेय राना, राहुल शर्मा, भूपेंद्र सिंह, मनीष पांडेय, सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, गौरव पांडेय व राम चंदर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन