फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Minister Kirti Vardhan Singh said in Ayodhya AI is going to be biggest sector in coming times

UP: अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, बोले- आने वाले समय में एआई बनने जा रहा सबसे बड़ा सेक्टर

Sat, 21 Feb 2026 06:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Feb 2026 06:27 PM IST
सार

अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि आने वाले समय में एआई सबसे बड़ा सेक्टर बनने जा रहा है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Minister Kirti Vardhan Singh said in Ayodhya AI is going to be biggest sector in coming times
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अयोध्या के वाल्मीकि एयरपोर्ट पर शनिवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह उतरे। यहां से वह अपने गृह जनपद गोंडा के लिए रवाना हुए। इससे पहले एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने हाल ही में आयोजित एआई समिट को देश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में सबसे बड़ा सेक्टर बनने जा रहा है। भारत के युवा पहले ही कंप्यूटर व आईटी क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व कर रहे हैं। इस समिट से करोड़ों डॉलर के निवेश की संभावनाएं बनी हैं। कई विदेशी कंपनियों ने कमिटमेंट दिया है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दूरदर्शी बताते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार एआई के सकारात्मक उपयोग को बढ़ावा देने और इसके नकारात्मक पहलुओं को नियंत्रित करने के लिए नीति निर्माण पर काम कर रही है। एआई समिट के दौरान विपक्ष के विरोध पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। इसे देश को बदनाम करने की साजिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश नीति पर उन्होंने कहा कि भारत ने नए अंतरराष्ट्रीय रिश्ते स्थापित किए हैं। अयोध्या का वैश्विक महत्व तेजी से बढ़ा है। गुयाना के उपराष्ट्रपति के अयोध्या आगमन को उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक साख का प्रमाण बताया। यूएस डील पर सुप्रीम कोर्ट की रोक को लेकर विपक्ष पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि इस समझौते से किसानों, युवाओं और रक्षा क्षेत्र को नई तकनीक मिलती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed