{"_id":"67a5e7de551c35f9970a3ee1","slug":"milkipur-by-election-sp-mp-made-serious-allegations-against-police-said-sp-workers-are-being-harassed-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Milkipur By-Election: सपा सांसद ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सपा कार्यकर्ताओं का किया जा रहा उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Milkipur By-Election: सपा सांसद ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सपा कार्यकर्ताओं का किया जा रहा उत्पीड़न
Fri, 07 Feb 2025 04:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Feb 2025 04:30 PM IST
सार
Milkipur By-Election: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा।
विज्ञापन
सपा सांसद अवधेश प्रसाद
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर पुलिस पर आरोप लगाए। मतदान के दिन भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के आरोप में आठ सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ खंडासा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मिल्कीपुर सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन
सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि खंडासा पुलिस हमारे सपा कार्यकर्ताओं को पकड़कर जंगल में ले गई। गाड़ी में शराब की बोतल रखी और फोटो खींचा। सपा कार्यकर्ताओं के हाथ के नाखून निकालने की कोशिश की गई। उनको लाठियों से पीटा गया। कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें चाहे गोली मार दो लेकिन हम अखिलेशवादी रहेंगे, अवधेश वादी रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। जबकि भाजपा कार्यकर्ता भखौली बूथ पर बूथ कैप्चरिंग कर रहा था। इसको रोकने के लिए सपा कार्यकर्ता आगे आए थे। उसके बाद सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अयोध्या पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन