फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Milkipur By-Election: SP MP made serious allegations against police said- SP workers are being harassed

Milkipur By-Election: सपा सांसद ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सपा कार्यकर्ताओं का किया जा रहा उत्पीड़न

Fri, 07 Feb 2025 04:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 04:30 PM IST
सार

Milkipur By-Election: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा। 

विज्ञापन
Milkipur By-Election: SP MP made serious allegations against police said- SP workers are being harassed
सपा सांसद अवधेश प्रसाद - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में शुक्रवार को सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर पुलिस पर आरोप लगाए। मतदान के दिन भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई के आरोप में आठ सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ खंडासा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। मिल्कीपुर सीट के लिए पांच फरवरी को मतदान संपन्न हुआ।  

विज्ञापन


सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि खंडासा पुलिस हमारे सपा कार्यकर्ताओं को पकड़कर जंगल में ले गई। गाड़ी में शराब की बोतल रखी और फोटो खींचा। सपा कार्यकर्ताओं के हाथ के नाखून निकालने की कोशिश की गई। उनको लाठियों से पीटा गया। कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमें चाहे गोली मार दो लेकिन हम अखिलेशवादी रहेंगे, अवधेश वादी रहेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। जबकि भाजपा कार्यकर्ता भखौली बूथ पर बूथ कैप्चरिंग कर रहा था। इसको रोकने के लिए सपा कार्यकर्ता आगे आए थे। उसके बाद सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अयोध्या पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed