फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Medicine counter opened in new building, relief to patients

Ayodhya News: नए भवन में खुला दवा काउंटर, मरीजों को राहत

Sun, 25 Feb 2024 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Medicine counter opened in new building, relief to patients
अयोध्या। जिला अस्पताल की सर्जरी, ईएनटी व नेत्र रोग ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को दवा के लिए चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इसके लिए रविवार को न्यू सर्जरी भवन में नए दवा वितरण कक्ष का उद्घाटन अपर निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने किया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी दो भागों में बंटी है। इमरजेंसी ओपीडी के सामने पुराने भवन में मेडिसिन और आर्थो ओपीडी चलती है। ब्लड बैंक के सामने न्यू सर्जरी बिल्डिंग में जनरल सर्जरी, ईएनटी व नेत्र रोग ओपीडी स्थित है। इन तीनों विभागों में पहुंचे मरीजों को दवा के लिए इमरजेंसी ओपीडी के सामने पुराने भवन में कक्ष संख्या चार तक जाना पड़ता है। वहां मरीजों को लंबी लाइन से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

इन समस्याओं से निजात के लिए रविवार को सर्जरी, ईएनटी व नेत्र रोग के मरीजों के लिए न्यू सर्जरी भवन में ही नया दवा वितरण कक्ष शुरू कर दिया गया। इस मौके पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. एनपी गुप्ता, अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा, आर्थो सर्जन डॉ. आशीष श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, हनुमंत दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed