{"_id":"68e7d9f6b77dd41abd08a853","slug":"mayawati-should-speak-on-the-attack-on-the-chief-justice-sanjay-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-136457-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती को मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले पर बोलना चाहिए : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती को मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले पर बोलना चाहिए : संजय
Thu, 09 Oct 2025 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 09 Oct 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
35-सिविल लाइन स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता करते सांसद संजय सिंह।-संवाद
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सिविल लाइन स्थित होटल में पत्रकारों से बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। कहा कि संगम से सरयू तक की प्रस्तावित पदयात्रा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह पदयात्रा 12 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में पार्टी की व्यस्तता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने से जुड़े वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है, जिसे भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों की ओर से फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीजेआई के नाम पर बनाए गए इस वीडियो को प्रसारित करने के पीछे भाजपा और आरएसएस के नेतृत्व की प्रेरणा है, जिसका उद्देश्य लोगों को गुमराह करना है। संजय सिंह ने कहा कि अब देश के दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को जागृत होकर इस तरह की साजिशों का मुकाबला करना होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव ऐसे तत्वों को जवाब देने का सही मौका हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुलाकात पर इसे आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिज्ञ कांशीराम की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले की निंदा तक नहीं की, जो दलित समाज के लिए निराशाजनक है। इस दौरान उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति व अन्य मौजूद रहे।